कासगंज: कलियानपुर गांव के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का राज्य महिला आयोग के सदस्य ने किया औचक निरीक्षण
कलियानपुर में स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान विद्यालय की व्यवस्थाओं, छात्राओं को दी जा रही सुविधाओं और सुरक्षा इंतजामों का गहनता से जायजा लिया गया। अधिकारियों ने छात्रावास, भोजन व्यवस्था, स्वच्छता और अध्ययन संबंधी सुविधाओं का भी अवलोकन किया।