धनौरा: गजरौला में महिला ने फांसी लगाने का प्रयास किया, हालत गंभीर, मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती
थाना क्षेत्र के मोहल्ला अवंतिका नगर में सोमवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर फांसी लगाने का प्रयास किया। समय रहते परिजनों और आसपास के लोगों की नजर पड़ जाने से महिला को बचा लिया गया। गंभीर हालत में उसे पहले गजरौला के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टरों ने मुरादाबाद रेफर कर दिया।