राजमहल: राजमहल प्रखंड सभागार कक्ष में बीडीओ की अध्यक्षता में हुई विकास कार्यों की गहन समीक्षा, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
राजमहल प्रखंड सभागार कक्ष में गुरुवार को अपराह्न करीब 4 बजे बीडीओ सह सीओ मोहम्मद युसूफ की अध्यक्षता में विकास कार्यों की गहन समीक्षा हुई। बैठक में मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना,15वें वित्त आयोग, निर्वाचन कार्य,जनगणना,सामाजिक सुरक्षा पेंशन एवं लघु सिंचाई गणना आदि पर विस्तारपूर्वक चर्चा करते हुए अधिकारियों और कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।