संदेश: संदेश में स्कॉर्पियो से खींचकर दिनदहाड़े बालू माफियाओं ने की पिटाई, दबंगों की गुंडागर्दी का लाइव वीडियो हुआ वायरल
बालू माफिया और दबंग तत्वों की दबंगई का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। भारतीय क्रांतिवीर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष वैद्यराज कृष्णा पासवान के साथ सरेआम मारपीट का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि हमलावर स्कॉर्पियो से उन्हें जबरन खींचते हैं और लात-घूंसे, थप्पड़ के साथ गाली-गलौज करते हुए बेरहमी से पीटते हैं।