उज्जैन शहर: उज्जैन के लक्ष्मी नगर चौराहे पर मोबाईल चोरी की शंका में एक युवक को खंबे से बांधकर पीटा गया
उज्जैन के लक्ष्मी नगर चौराहे पर मोबाईल चोरी की शंका में एक युवक को खंबे से बांधकर पीटा गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है। माधवनगर पुलिस ने बताया कि मोबाईल चोरी की शंका में एक युवक को लोगों ने पकडकर खंबे से बांध दिया। जिसके बाद युवक की पीटाई की गई। युवक शराब के नशे में था।