बाड़ी: नाला सफाई के लिए निकाली गई निविदा पर हुआ बवाल
Bari, Dholpur | Jun 2, 2026 बाड़ी शहर के वरिष्ठ कांग्रेसियों ने पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष राजकुमार भारद्वाज के नेतृत्व में नगर पालिका में हो रहे कथित भ्रष्टाचार को लेकर जिला कलेक्टर के नाम एक ज्ञापन तहसील कार्यालय में टीआरए सौरभ गर्ग को सौंपा है। ज्ञापन में नगर पालिका द्वारा निकाली गई नाला सफाई कार्य की निविदा में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए उसे तत्काल निरस्त करने की मांग की गई है।