कुटुंबा: बटाने पुल डायवर्जन निर्माण कार्य का डीएम ने किया निरीक्षण, 15 दिनों में पूरा करने का दिया निर्देश
जिला पदाधिकारी अभिलाषा शर्मा ने गुरुवार को बटाने पुल के डायवर्जन निर्माण कार्य का स्थल निरीक्षण कर कार्य की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की धीमी गति पर नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों और कार्य एजेंसी को अगले 15 दिनों के भीतर हर हाल में कार्य पूरा करने का निर्देश दिया।