भभुआ: डीडीखिली चेक पोस्ट के पास बाइक से गिरकर एक महिला गंभीर रूप से घायल,सदर अस्पताल में इलाज के बाद हायर सेंटर रेफर
Bhabua, Kaimur | May 25, 2024 डीडीखिली चेक पोस्ट के पास बाइक से गिरकर एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। रामगढ़ थाना क्षेत्र के भतौनी गांव के विजेंद्र सिंह की 35 वर्षीय पत्नी गीता देवी बताई गई है। परिजनों के कहा कि महिला बेलांव थाना क्षेत्र के करगाई गांव से शादी समारोह से अपने पति के साथ बाइक पर सवार होकर घर के लिए लौट रही थी। सदर अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया है।