दमोह कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने आज शनिवार शाम 7 बजे किसानो की सुविधा के लिए नई व्यवस्था शुरू करते हुए बताया कि अब किसान घर बैठे MP e-Services पोर्टल से e-Token प्राप्त कर सकेंगे। यह सेवा 1 दिसंबर 2025 से प्रायोगिक रूप से शुरू होगी। मोबाइल पर आए e-Token को दिखाकर किसान एक ही बार में खाद ले सकेंगे। टोकन केवल उसी मोबाइल पर मान्य होगा जिस पर SMS प्राप्त हुआ हो।