मोहनलालगंज: बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, नकदी और जेवर समेत ₹2.40 लाख की चोरी
मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के गौरा स्थित स्पर्श ग्रीन सिटी में चोरों ने ट्रक चालक के बंद घर का ताला तोड़कर 40 हजार रुपये नकद और करीब दो लाख रुपये के जेवर चोरी कर लिए। पास के एक अधिवक्ता के घर में भी चोरी का प्रयास किया गया, लेकिन चोर दरवाजा नहीं तोड़ सके। पीड़ित सूर्यमणि शुक्ला परिवार के साथ रिश्तेदार के घर गए थे। बुधवार शाम लौटने पर चोरी का पता चला।