धामपुर: नहटौर क्षेत्र टपरौला में लघु शंका को लेकर हुए विवाद में पिता-पुत्र सहित 3 लोग घायल
Dhampur, Bijnor | Jun 12, 2026 क्षेत्र में लघु शंका करने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। टपरोला गाँव में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में तीन लोग घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।शुक्रवार की दोपहर करीब एक बजे मिली जानकारी के मुताबिक नरेंद्र कुमार, कुलदीप व अमनदीप घायल हुए।