कासगंज: कलेक्ट्रेट पर सीडीओ ने बैठक की, गौशालाओं को कंट्रोल रूम से जोड़ने के दिए निर्देश
कासगंज जनपद की गौशालाओं की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से मुख्य विकास अधिकारी वीरेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में गौशालाओं में पशुओं के संरक्षण, चारे की उपलब्धता तथा संचालन व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।