गंगापुर: गंगापुर सिटी के सीताराम जी मंदिर परिसर से भव्य कलश यात्रा का आगाज़, शहर में उमड़ा आस्था का सैलाब
गंगापुर सिटी। संगीतमय श्रीराम कथा के शुभारंभ शहर में विशाल कलश यात्रा का धूमधाम से आयोजन किया गया। श्री सीताराम जी मंदिर परिसर में विधिवत पूजा-अर्चना के बाद शुरू हुई यह यात्रा पुरानी अनाज मंडी से होती हुई कुशलगढ़ पार्क स्थित कथा स्थल तक पहुँची। यात्रा में महिलाओं, भजन-कीर्तन मंडलियों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों ने बड़ी संख्या में भाग