शहर में लगातार बढ़ रहे वायु प्रदूषण पर नियंत्रण को लेकर जिला प्रशासन की बैठक आज आयोजित की गई। कलेक्टर के निर्देशानुसार क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, नगर निगम और संबंधित विभागों के अधिकारियों ने इसमें भाग लिया। बैठक में शहर में बढ़ते धूल व प्रदूषण के कारणों की समीक्षा करते हुए कई अहम निर्णय लिए गए, जिनका पालन अनिवार्य रूप से कराने पर जोर दिया गया।