बीकानेर: राष्ट्रीय जनसंपर्क दिवस पर जनसंपर्क कार्यालय में युवाओं को ‘ग्राम-2026’ और योजनाओं की दी गई जानकारी
राष्ट्रीय जनसंपर्क दिवस पर सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय द्वारा राजकीय सार्वजनिक मंडल पुस्तकालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें युवाओं को आगामी ‘ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट (ग्राम)-2026’ की जानकारी दी गई तथा राज्य सरकार की योजनाओं से जुड़ा साहित्य वितरित किया गया। उद्यान विभाग के सहायक निदेशक मुकेश गहलोत ने बताया कि ‘तकनीक से तरक्की’ थीम पर 23 से 25 मई त