नकुड: तीतरो पुलिस ने बेरखेड़ी बॉर्डर पर वाहनों की चेकिंग अभियान चलाया
तीतरो कोतवाली प्रभारी ने पुलिस फोर्स के साथ क्षेत्र की सीमाओं पर सघन चेकिंग अभियान चलाया।चेकिंग के दौरान आने-जाने वाले वाहनों की गहन तलाशी ली गई और संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई। पुलिस ने बिना हेलमेट और कागजात के वाहन चला रहे चालकों पर भी कार्रवाई की। इस दौरान क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता से असामाजिक तत्वों में हड़कंप मचा रहा।