जायल: जायल पंचायत समिति सभागार में उपखंड स्तरीय जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया
Jayal, Nagaur | Dec 19, 2024 नागौर जिले के जायल में आज गुरूवार को उपखंड स्तरीय जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान उपखंड अधिकारी अभिलाषा की अध्यक्षता में जनसुनवाई की गई। वहीं जनसुनवाई के दौरान सभी उपखंड स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। वहीं उपखंड अधिकारी अभिलाषा ने आमजन की समस्याओं को सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को समस्या का समाधान करने के लिए निर्देशित किया।