शिकोहाबाद: पटीकरा नहर के पास टैंकर के ओवरटेक करने पर ट्रक खाई में गिरा, चालक ने कूदकर बचाई जान, दो घायल
थाना जसराना क्षेत्र पटीकरा नहर के पास टैंकर मंगलवार-बुधवार मध्य साढ़े बारह बजे करीबन एक ट्रक को टैंकर ने ओवरटेक किया, जिससे बचने के प्रयास में ट्रक खाई में जा गिरा, इस दौरान चालक ने कूदकर जान बचाई जबकि परिचालक लभौआ निवासी अशोक व उसमें सवार एक व्यक्ति राजेंद्र सिंह घायल हो गये। जिन्हें उपचार को जिला अस्पताल के सरकारी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया।