ग्यारसपुर: ग्यारसपुर में 12 से 14 जून तक लगेंगे लोक कल्याण शिविर, समस्याओं का होगा मौके पर निराकरण
ग्यारसपुर विकासखंड में 12 से 14 जून तक स्थानीय आजीविका भवन में तीन दिवसीय लोक कल्याण शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में आमजन की समस्याओं से संबंधित आवेदनों का परीक्षण कर यथासंभव मौके पर निराकरण किया जाएगा। शिविर से पहले ग्रामीण क्षेत्रों से विभिन्न समस्याओं पर आधारित आवेदन संकलित किए जाएंगे।