फूलपुर: फूलपुर में स्पेशल पिंक समाधान दिवस आयोजित, महिला शिकायतों के निस्तारण पर दिया गया जोर
आजमगढ़ जिले के फूलपुर तहसील प्रांगण में शासन के निर्देश पर आज शनिवार को सुबह दस बजे से दोपहर दो बजे तक तहसील के मीटिंग कक्ष में उपजिलाधिकारी निकेत वर्मा की अध्यक्षता में स्पेशल पिंक समाधान दिवस (मिशन शक्ति तहसील दिवस) आयोजित किया गया और इस दौरान महिलाओं की समस्याएं सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर शिकायतों का निस्तारण करें।