घोसी: महागठबंधन दल के नेताओं ने घोसी में प्रधानमंत्री, गृह मंत्री एवं मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ निकाला आक्रोश मार्च
महागठबंधन दलों के नेताओं ने घोसी बाजार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह एवं मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आक्रोश मार्च निकाला। इस मौके पर नेताओं ने जमकर नारेबाजी किया एवं मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन किया।