कायमगंज: तहसील दिवस पर डीएम और एसपी ने सुनी समस्याएं, शिकायतों की समीक्षा में दो कर्मचारियों को किया गया सस्पेंड
कायमगंज तहसील समाधान दिवस पर डीएम डॉक्टर अंकुर लाठर और एसपी आरती सिंह ने फरियादियों की समस्याओं को सुना।कुल 216 शिकायतें प्राप्त हुई।जिसमें 15 शिकायतों का निस्तारण कर दिया गया।डीएम ने राजस्व विभाग के एक लेखपाल को निलंबित करने की निर्देश दिए।शिकायतों की समीक्षा के दौरान दो कर्मचारियों को भी सस्पेंड कर दिया गया। सीडीओ व एसडीएम व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।