मथुरा: सनातन पदयात्रा में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं के लिए ध्यान दें, वृन्दावन में रहेगा रूट डायवर्जन
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सनातन एकता पदयात्रा दिल्ली से चलते चलते भगवान श्री कृष्ण की नगरी मथुरा में प्रवेश कर चुकी है। कल इस पदयात्रा का समापन होना है ऐसे में बड़ी संख्या में श्रद्धालु यात्री साधु संत शामिल होंगे जिसको लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के बेहतर बनाने को कड़े प्रबंध किए हैं