गोहद: गोहद के रायकीपाली में सांड का रेस्क्यू, ग्रामीणों ने किया, कई लोग घायल
Gohad, Bhind | Apr 18, 2026 गोहद के ग्राम रायकीपाली,जसरथ पुरा के हार में एक आवारा सांड कई दिनों से घूम रहा था।जो अभी तक कई लोगों को ठोकर मारकर घायल कर चुका है।जिसकी शिकायत कई बार ग्रामीणों ने प्रशासन से की है। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने पर ग्रामीणों ने एकत्रित होकर शनिवार को लगभग एक बजे रेस्क्यू कर पकड़ लिया।जिसे दूर जंगलों में छोड़ने की तैयारी चल रही है।