आदापुर: हरपुर थाना क्षेत्र के एक युवक ने नेपाली महिला के साथ नाम व धर्म बदलकर शादी करने का दबाव बनाया
हरपुर थाना क्षेत्र के एक युवक द्वारा नेपाली महिला के साथ धर्म व नाम बदल कर शादी करने व जबरदस्ती धर्म मनवाने का दबाव डालने का मामला प्रकाश में आया है। महिला ने बताया कि उक्त युवक नेपाल के शिव मंदिर में हिन्दू रीति रिवाज से शादी किया था। जब वह उसके घर आई तो पता चला कि उसका धर्म अलग है,साथ ही वह पहले से शादी शुदा है। मामले की जांच में प्रशासन जुट चुकी हैं।