काराकाट: काराकाट के गोदाडी पैक्स चुनाव में अध्यक्ष पद पर सीधा मुकाबला, मतदान 20 अप्रैल को होगा
Karakat, Rohtas | Apr 13, 2026 काराकाट के गोदाडी पैक्स चुनाव को लेकर सोमवार को 1 बजे नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी हो गई। अब अध्यक्ष पद के लिए ज्योति देवी और उदय कुमार प्रसाद के बीच सीधा मुकाबला तय हो गया है। निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ राहुल कुमार सिंह ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए तीन उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया था। इनमें से मनोज कुमार ने नाम वापस ले लिया। अब दो उम्मीदवार है।