दमोह: सिविल वार्ड में रुपयों के विवाद में युवक पर चाकू से हमला, दो आरोपी कोतवाली पुलिस द्वारा गिरफ्तार, न्यायालय में पेश
Damoh, Damoh | Apr 12, 2026 दमोह के सिविल वार्ड में रुपयों के विवाद में युवक पर चाकू से हमला करने वाले दो आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार रात कैलाश राजपूत पर मंजीत राय और शनि राय ने हमला किया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर रविवार शाम दोनों को पकड़ लिया और चाकू भी जब्त किया।