बिजनौर: बिजनौर बैराज कॉलोनी में रखे ट्रांसफार्मर में भीषण गर्मी के कारण लगी आग मचा हड़कंप
Bijnor, Bijnor | May 30, 2024 बिजनौर में बैराज कॉलोनी में रखे विद्युत ट्रांसफार्मर में भीषण गर्मी के कारण अचानक आग लग गई। ट्रांसफार्मर में आग लगने से आसपास हड़कंप मच गया। सूचना के बाद विद्युत कर्मी मौके पर पहुंचे और बा मुश्किल आग पर काबू पाया गया। लगातार जिले में अलग-अलग जगह भीषण गर्मी के कारण आग लगने के मामले सामने आ रहे हैं।