धौलपुर: रेलवे स्टेशन पर मिले अज्ञात बुजुर्ग के शव का 72 घंटे बाद किया गया अंतिम संस्कार
जीआरपी पुलिस ने एक अज्ञात बुजुर्ग का अंतिम संस्कार करवा दिया, जिसकी पहचान न होने के कारण शव को तीन दिन तक जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया था। जीआरपी थाना प्रभारी हजारीलाल ने जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार शाम को 7 बजे धौलपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर दो और तीन के बीच एक लगभग 75 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति अचेत अवस्था में मिला था। मौके पर पहुंची जीआरपी