सादाबाद: कोल्ड स्टोरेज से काम कर घर जाते समय बाइक सवार व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
जनपद हाथरस की तहसील सादाबाद क्षेत्र के गांव मढाका के पास कोल्ड स्टोरेज से काम करने के बाद घर जा रहे बाइक सवार गांव मढाका निवासी एक व्यक्ति सतीश चंद्र पुत्र मूलचंद को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। सड़क हादसे में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक अज्ञात वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को परिजन उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।