नगरी: भाजपाइयों ने छत्तीसगढ़ के नक्सल मुक्त होने पर पटाखे फोड़कर मनाया जश्न
बता दे कि प्रदेश में शांति स्थापित करने नक्सल वाद खात्मे को लेकर केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा तय किए गए डेडलाईन के मुताबिक छत्तीसगढ़ में करीब चार दशक से हावी नक्सलवाद नाम का नासूर आखिरकार अब खात्मे की ओर है। जिसे लेकर भारतीय जनता पार्टी मंडल बेलरगांव ने बस स्टैंड में आतिशबाजी किया। इस दौरान पूरा बाजार स्थल भारत माता की जय के जयकारों से गूंज उठा।