आरा: बिहिया के टीपुरा के समीप हिस्ट्रीशीटर राजेश यादव की सिर में तीन गोली मारकर हत्या, कई मामले थे
Arrah, Bhojpur | Jul 12, 2026 टीपुरा गांव के समीप हिस्ट्री सीटर राजेश यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। राजेश यादव के सिर में चार गोली मारी गई है। जिससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई है। बताया गया की कटेया से वह अपने गांव जा रहा था, तभी पहले से घात लगाए अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने बताया कि राजेश यादव पर पहले से हत्या समेत कई मामले दर्ज है। जांच पड़ताल की जा रही है।