गोविंदगढ़: गोविंदगढ में लगन के अगले दिन दूल्हे का अपहरण, हथियारबंद बदमाशों ने किया, बाजार में मचा हड़कंप
गोविन्दगढ़ कस्बे के मुख्य बाजार से गुरुवार देर शाम एक दूल्हे के अपहरण की सनसनीखेज घटना सामने आई है। रामबास निवासी महेश यादव को अज्ञात बदमाशों ने उस समय अगवा कर लिया जब वह शादी के लिए शेरवानी लेने बाजार आया हुआ था।जानकारी के अनुसार, 26 अप्रैल को युवक की बारात आगरा के पास एक गांव में जानी थी।