डिंडौरी: मां नर्मदा भोजनालय करंजिया में घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग पर खाद्य विभाग ने की कार्रवाई, 5 सिलेंडर जब्त
डिंडौरी जिले के करंजिया के मां नर्मदा भोजनालय में खाद्य विभाग के सहायक आपूर्ति अधिकारी शमीम खान की टीम ने कार्यवाही करते हुए घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक रूप से दुरुपयोग करने पर पांच सिलेंडर जब्त किया और अंबे एचपी गैस एजेंसी के सुपुर्द किया। दरअसल जिला जनसंपर्क विभाग ने बुधवार शाम 5:30 बजे मीडिया को जानकारी दी ।