बरौली: कल्याणपुर पंचायत में डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर पूर्व विधायक ने केक काटा
बरौली प्रखंड के कल्याणपुर पंचायत में बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की जयंती श्रद्धा पूर्वक मनाई गई।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित राजद के पूर्व विधायक रेयाजुल हक राजू ने केक काट तथा बाबा साहब के तैलीय चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। Hi अवसर पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि जरूरत है कि बाबा साहब के सिद्धांतों को घर घर तक पहुंचाने की।