धौलपुर: पुलिस ने भरतपुर से दो महिला चोरों को गिरफ्तार किया, ऑटो में महिला से लाखों रुपये के आभूषण चोरी का मामला
शहर में ऑटो में सफर कर रही एक महिला से लाखों रुपए के जेवरात चोरी करने के मामले में पुलिस ने दो महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषण भी बरामद किए हैं। थानाधिकारी अमित शर्मा ने बताया कि 17 अप्रैल को पीड़िता हेमलता (32) निवासी धौलपुर, ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमे बताया गया था कि वह रोडवेज बस स्टैंड से ऑटो