नानपारा: नवाबगंज भारत-नेपाल सीमा पर पुलिस और एसएसबी की संयुक्त गश्त, अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए बढ़ाई गई चौकसी
रूपईडीहाः भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से रूपईडीहा पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने संयुक्त रूप से सघन पैदल गश्त की। थाना प्रभारी निरीक्षक रमेश सिंह रावत के निर्देश पर उपनिरीक्षक राहुल सरोज ने पुलिस बल और एसएसबी जवानों के साथ सीमा क्षेत्र के भारतीय हिस्से में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।