बरहेट: चंद्रगोड़ा माको को आंगनबाड़ी केंद्र में राष्ट्रीय पोलियो दिवस का शुभारंभ, बच्चों को पिलाई गई पोलियो की दो बूंद।
राष्ट्रीय पोलियो दिवस के अवसर पर रविवार को बरहेट प्रखंड के चंद्रगोड़ा माको आंगनबाड़ी केंद्र में पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया गया । कार्यक्रम का उद्घाटन जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉक्टर किरणमाला एवं पंचायत की मुखिया नसीमा खातून ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।