अररिया: बैरगाछी थाना पुलिस ने 518 ग्राम स्मैक के साथ मालदा के 2 तस्करों को किया गिरफ्तार, स्कॉर्पियो और बाइक की गई जब्त
Araria, Araria | Jun 13, 2026 अररिया जिले के बैरगाछी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 518 ग्राम स्मैक के साथ पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस दौरान एक स्कॉर्पियो और एक बाइक भी जब्त की है। मामले में बैरगाछी थाना कांड संख्या 73/26 दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।