बिंदकी: बेहटा गांव की महिला ने जान से मारने की धमकी देने पर पति सहित चार ससुराली जनों पर मुकदमा दर्ज कराया, पुलिस ने शुरू की जांच
फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के बेहटा गांव की महिला आयशा उर्फ मनीषा पत्नी शमशेर ने सोमवार की सुबह 7 बजे अपने पति, ससुर, चचिया ससुर तथा सास कुल चार ससुराली जनों पर जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया है। पति पर मारपीट करने तथा डाई पिलाने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दिया है।