छबड़ा: छबड़ा में श्री कृष्ण चरित्रामृत महोत्सव का शुभारंभ शोभायात्रा के साथ, श्रीमद् भागवत रसामृत कथा का आयोजन
Chhabra, Baran | Mar 4, 2025 छबड़ा नगर में 4 मार्च से 10 मार्च तक आयोजित हो रही श्री कृष्ण चरित्रामृत महोत्सव श्रीमद् भागवत रसामृत कथा की भव्य शोभा यात्रा के साथ शुरुआत हुई। शोभा यात्रा का प्रारंभ गायत्री मंदिर से होकर धरनावदा चौराहा, आजाद सर्किल, अहिंसा सर्किल होती हुई कथा स्थल हाई स्कूल खेल मैदान तक पहुंची। शोभायात्रा में ऊंट व घोड़े पर सवार भक्त ध्वज पताका लेकर चल रहे थे।