राजनगर: पन्ना टाइगर रिजर्व के कोर एरिया में हिरण का शिकार, वन विभाग ने एक आरोपी गिरफ्तार किया, साथियों की तलाश तेज
पन्ना टाइगर रिजर्व के चंद्रनगर रेंज के कोर एरिया में हिरण के अवैध शिकार का मामला सामने आया है। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। वन विभाग की पूछताछ में यह पता लगाया जा रहा है कि शिकार की वारदात में और कौन-कौन लोग शामिल थे तथा किन हथिया