द्वाराहाट: ब्लॉक प्रमुख आरती किरोला ने पंचायत सम्मेलन में किया हंगामा, जमीन पर बैठकर जताया विरोध
त्रिस्तरीय पंचायत जनप्रतिनिधि संवाद सम्मेलन में ब्लॉक प्रमुख आरती किरोला ने कार्यक्रम के उद्देश्य पर सवाल उठाए और जमीन पर बैठ गईं। खंड विकास अधिकारी निवेदिता खुल्बे ने अपना कार्यक्रम से जुड़ाव न होने की बात कही। भाजपा और कांग्रेस दोनों ने इस कार्यक्रम को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दीं।