गुन्नौर: डॉग स्क्वायड की सदस्य स्टार मैरी को डीजीपी की ओर से किया जाएगा सम्मानित, एसपी ने दी जानकारी
एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने स्टार शी डॉग मैरी को 10 हजार रुपए का चेक देकर सम्मानित किया था। यह सम्मान दुष्कर्म के प्रयास की घटना में खुलासा करने में सहयोग करने पर दिया गया था। जिसके बाद से ही मैरी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। अब डीजीपी ने स्टार मैरी को सम्मानित करने की घोषणा की है।