बेगूसराय: नगर निगम सभागार में मेयर की अध्यक्षता में सलाहकार समिति की बैठक हुई, कई सलाहें दी गईं
नगर निगम सभागार में रविवार की शाम 04:00 बजे मेयर पिंकी देवी की अध्यक्षता में नगर निगम सलाहकार समिति की बैठक आयोजित की गई. इस दौरान सलाहकार समितियां ने कई बिंदुओं पर मेयर का ध्यान आकृष्ट कराया. इस संबंध में सलाहकार समिति के सदस्य अशोक कुमार अमर ने कहा कि शहर के विभिन्न सड़क लगातार टूट रही है.