बेगूसराय: शहर के वार्ड-26 पन्हास में नगर विधायक ने सामुदायिक भवन का उद्घाटन किया
नगर निगम क्षेत्र के वार्ड- 26 पन्हास में राम जानकी मंदिर ठाकुरबारी के पास बने सामुदायिक भवन का नगर विधायक कुंदन कुमार ने रविवार की दोपहर 3:00 बजे उद्घाटन किया है. इस दौरान स्थानीय लोग मौजूद थे. इस मौके पर नगर विधायक ने कहा कि बिहार की सरकार लगातार विकास योजनाओं पर काम कर रही है. सबका साथ सबका विकास के रास्ते पर सभी कार्य किया जा रहे हैं.