बेगूसराय: कर्मचारी भवन में ट्रेड यूनियन का जिलास्तरीय कन्वेंशन आयोजित, 20 मई को आम हड़ताल का ऐलान
कर्मचारी भवन में रविवार की दोपहर 3:00 बजे ट्रेड यूनियन का जिलास्तरीय कन्वेंशन आयोजित किया गया. इस दौरान 20 मई 2025 को होने वाले आम हड़ताल को सफल बनाने को लेकर बिंदु बार चर्चा की गई. इस मौके पर ट्रेड यूनियन के सदस्यों ने कहा कि केंद्र की सरकार लगातार कर्मचारियों के साथ दोहन करने का काम कर रही है. उन्होंने कहा कि इसी के विरोध में 20 मई को हड़ताल किया जाएगा.