डुमरा: अंसारी रोड से लापता अम्मार जकी सकुशल मिला, परिवार में छाई खुशी
सीतामढ़ी अंसारी रोड से लापता हुआ अम्मार जकी आखिरकार सकुशल मिल गया है। जानकारी के अनुसार बच्चा अपने भाई के साथ ट्यूशन जाने के दौरान अचानक लापता हो गया था, जिसके बाद परिजनों में अफरा-तफरी मच गई थी। बच्चे के गायब होने की खबर फैलते ही स्थानीय लोग और परिजन उसकी तलाश में जुट गए थे।