नागदा: नागदा के ग्राम डाबरी में दीपावली पर अनूठी परंपरा, धनतेरस से अमावस्या तक होता है पितरों का तर्पण
Nagda, Ujjain | Nov 7, 2026 नागदा देशभर में दीपावली का पर्व मां लक्ष्मी की आराधना, दीप प्रज्वलन और खुशियों के साथ मनाया जाता है, लेकिन उज्जैन जिले की नागदा तहसील के ग्राम पंचायत डाबरी में दीपावली मनाने की एक ऐसी अनूठी परंपरा आज भी जीवित है, जो यहां की सांस्कृतिक विरासत और पूर्वजों से जुड़ी आस्था को दर्शाती है। यहां गुर्जर समाज के ग्रामीण दीपावली के अवसर पर पितरों की शांति के लिए श्राद्