छपरा: आपसी विवाद में चाकूबाजी, एक व्यक्ति घायल
Chapra, Saran | Apr 12, 2026 छपरा शहर के भगवान बाजार थाना अंतर्गत आपसी विवाद को लेकर चाकू बाजी हो गई जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल को उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया. घटना के बाद पीड़ित द्वारा बताया गया के घटना शनिवार एवं रविवार मध्य रात्रि का है पुरानी दुश्मनी को लेकर चाकू से हमला हुआ है.